पटना:
बिहार में नई सरकार का आज फ्लोर टेस्ट के लिए उतरी है। सदन की अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी (Maheshwar Hazari) कर रहे हैं। सदन की भाषण के लिए पहला मौका बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने की। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार को कहा कि आपने जनादेश का अपमान किया है।

नीतीश कुमार के बाजुओं में ताकत नहीं
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार अकेले लड़े तो जनता ने 2 पर ला कर छोड़ा। बाजुओं में ताकत नहीं थी, तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। बिहार जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने जनादेश का अपमान किया है। व्यक्तिगत महात्वाकांक्षा रखने वाले नीतीश कुमार आज तक बिहार में अपने बल पर सरकार नहीं बना पाए हैं। ऐसा दल जो बिहार में खुद की ताकत पर सरकार नहीं बना पाए, वो देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।
हर सवाल का जवाब सदन में दूंगा
वहीं दूसरी ओर बिहार में राजद नेताओं के आवास और ऑफिस पर चल रहे छापेमारी पर जब डिप्टी सीएम से मीडिया ने सवाल ने किया तो उन्होंने कहा- अभी विश्वास मत हासिल करने दीजिए। मैं एक-एक चीज का जवाब सदन में दूंगा। बीजेपी और जांच एजेंसी के बारे में पूरा देश जान रहा है।

विजय सिन्हा ने दिया इस्तीफा
बता दें कि आज सदन की कार्यवाही शुरू होती ही स्पीकर विजय सिन्हा ने इस्तीफा अपना दे दिया। स्पीकर विजय सिन्हा ने पहले अपना इस्तीफा देने से मना कर दिया। उन्होंने सदन को करीब 19 मिनट तक संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना उचित नहीं है। यह नियम के अनुकूल नहीं है